प्लस टू विद्यालय भवन के उद्घाटन से छात्र-छात्राओं में खुशी

सभी सुविधाओं से लेस है विद्यालय भवन

दो करोड़ की लागत से बना है तीन मंजिला भवन जोकीहाट. प्लस टू उच्च विद्यालय जहानपुर के नवनिर्मित भवन का फीता काटकर रसल उच्च विद्यालय बहादुरगंज से सेवानिवृत प्रधानाध्यापक महि नारायण झा ने उद्घाटन किया. दो करोड़ से अधिक राशि की लागत से बने प्लस टू विद्यालय भवन तीन मंजिला है, जो सभी सुविधाओं से लैस है. श्री झा ने अपने संबोधन में कहा कि जब तक विद्यालय में भवन सहित आधारभूत संरचना की सुविधा नहीं होती है. तब तक पठन-पाठन कठिन है. विद्यालय भवन के निर्माण से शिक्षकों को भी पढ़ाने में सुविधा होगी. सरकार की योजना के अनुसार अब विद्यालय सभी सुविधायुक्त हो गयी है. छात्र-छात्राओं को भी पढ़ने में जी लगेगा. उन्होंने कहा कि प्लस टू उच्च विद्यालय जहानपुर के बच्चे बहुत ही परिश्रमी हैं. मालूम हो कि विधायक शाहनवाज आलम ने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व विद्यालय भवन की आधारशिला रखी थी. जो बनकर तैयार हो गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता उच्च विद्यालय के नये प्रधानाध्यापक मुन्ना मुश्ताक ने की. जबकि संचालन मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक नजीर हयात ने किया. मौके पर विद्यालय के सेवानिवृत प्रधानाध्यापक कुमरनाथ ठाकुर, बालकृष्ण ठाकुर, पूर्व पैक्स अध्यक्ष अजय नंदन ठाकुर, शिक्षकों में मेराज आलम, मो सलमान, धीरज पाठक, जाहिद अख्तर, राकेश मंडल, ईश्वर चंद्र महतो, सुरभि कुमारी, कुमारी विद्यावती, आदिल हुसैन सहित छात्र छात्रा व अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >