एसएसबी ने लगाया चिकित्सा शिविर

लोगों को साफ, सफाई पर ध्यान देने व खाना ताजा व गर्म खाने की सलाह दी

कुर्साकांटा. एसएसबी 52 वीं अररिया के निर्देशन में बीओपी कुआड़ी के सौजन्य से शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय पश्चिम टोला कठफड़ में चिकित्सा का आयोजन किया गया. सहायक कमांडेंट किशन कुमार ने बताया कि एसएसबी सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार चिकित्सा शिविर का आयोजन कर रहा है. शिविर में दर्जनों लोगों का इलाज कर निःशुल्क दवाई दी गयी. इसके साथ ही शिविर में मौजूद चिकित्सकों ने शिविर में पहुंचे लोगों को साफ, सफाई पर ध्यान देने, खाना ताजा व गर्म ही खाने के साथ खानपान में हरी सब्जी के साथ सलाद का प्रचुर मात्रा में उपयोग करने की बात कही. शिविर में सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को बदलते मौसम में स्वास्थ्य को लेकर आवश्यक जानकारी दी गयी. इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों के साथ एसएसबी के अधिकारी व जवान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >