अररिया के नरपतगंज से संजीव कुमार यादव की रिपोर्ट :
एसएसबी 56वीं वाहिनी के कार्यक्षेत्र में स्थित गांव बोहरा वार्ड नंबर 09 में भारतीय बोर्डर भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 195/10 के नजदीक भारत साइड लगभग 50 मीटर पर तस्करी का भारी मात्रा में किराना समान के साथ एक को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान लोकेन्द्र पिता – केशर बहादुर विश्वकर्मा, गाँव – छिंटाडांग, वार्ड नं. 01, नगरपालिका धरान, जिला सुनसरी के रूप में हुई है. आवश्यक कार्यवाही के बाद उसे कस्टम विभाग फारबिसगंज को सुपूर्द किया गया है.जब्त सामान में शामिल हैं
– चीनी 03 बोरे – 135 किलोग्राम– कोल्ड ड्रिंक (2.25 लीटर): 180 लीटर
– कोल्ड ड्रिंक (1.25 लीटर): 55 लीटर– रिफाइंड तेल 24 किलोग्राम
– कैल्शियम नाइट्रेट 80 किलोग्राम– सोनालिका (इंजन ऑयल): 25 लीटर
– मैदा: 80 किलोग्राम– मुकेश खैनी (तंबाकू): 4560 पैकेट
– असली किसान बीड़ी (नं. 575): 700 पैकेट– माचिस की डिब्बियाँ: 900 डिब्बियाँ
– साइकिलें: 02 नग– बाइक 01
