भैंस चोर गिरोह के सदस्य ने मारी थी सोहराब को गोली, एक अपराधी गिरफ्तार

नरपतगंज पुलिस ने हत्याकांड के अप्राथमिक अभियुक्त असलम को गिरफ्तार कर लिया है.

अररिया. नरपतगंज पुलिस ने हत्याकांड के अप्राथमिक अभियुक्त असलम को गिरफ्तार कर लिया है. मालूम हो कि नरपतगंज थाना क्षेत्र के डुमरिया वार्ड संख्या 15 में 25 सितंबर की देर रात सोहराब आलम की भैंस चोरी हो गयी थी. जिसे खोजने के लिए वह अन्य ग्रामीणों के साथ गया था. तभी हरिपुर के पश्चिम कमला नदी खेत में एक पिकअप वाहन पर चार-पांच अज्ञात अपराधी भैंस को पिकअप वाहन पर लोड कर रहे थे. जब वह भैंस चोर को पकड़ने गया, तभी अज्ञात अपराधी ने उसे गोली मारकर दी, जिससे उसकी मौत हो गयी. गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व नरपतगंज थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में भैंस चोरी कर भाग रहे अज्ञात बदमाशों ने पशुपालक मो सोहराब की गोली मारकर हत्या कर दी थी. मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध नरपतगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. घटना की गंभीरता को देखते हुए फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साह के नेतृत्व में डीआइयू टीम व नरपतगंज थानाध्यक्ष के साथ एक टीम का गठन किया गया. टीम ने एक अपराधी को महलगांव थाना क्षेत्र के धनगामा वार्ड संख्या 10 से मो असलम को गिरफ्तार किया है. तकनीकी अनुसंधान में मो असलम कि संलिप्तता सामने आयी. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार मो असलम पर अमौर थाना व बैरगाछी थाना में आपराधिक मामला दर्ज है. मो असलम ने घटना में अपनी संलिप्त स्वीकार करते हुए बताया कि इस घटना में नरपतगंज, जोकीहाट व महलगांव के अपराधी शामिल हैं. सभी लोग भैंस चोरी की घटना को अंजाम देते हैं. वहीं एसपी ने बताया कि जल्दी ही अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा. छापामारी टीम में फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साह, डीआइयू टीम, नरपतगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार, पुअनि धंजनी कुमार, पुअनि जीतेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >