230 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई

-5-प्रतिनिधि, नरपतगंज बसमतिया पुलिस ने सोमवार की सुबह बसमतिया-बीरपुर मार्ग में पेट्रोल पंप के समीप गुप्त सूचना के आधार पर 230 बोतल नेपाली शराब के साथ एक तस्कर सहित दो बाइक जब्त किया. जबकि एक अन्य तस्कर भागने में सफल रहा. गिरफ्तार तस्कर में सुपौल जिले के बीरपुर थाना क्षेत्र के बनेलीपट्टी वार्ड संख्या छह निवासी राजा कुमार पासवान पिता श्याम नारायण पासवान है. जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह अलग-अलग दो बाइकों पर दो तस्कर शराब लेकर बॉर्डर के रास्ते भारतीय क्षेत्र प्रवेश कर रहा था. इसी बीच बसमतिया पुलिस ने बसमतिया पेट्रोल पंप के समीप रोकने का प्रयास किया. जबकि पुलिस ने मौके से 230 बोतल नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को दो बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया. मामले को लेकर बसमतिया थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >