165 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

तस्कर को भेजा न्यायिक हिरासत में

नरपतगंज. घूरना थाना क्षेत्र के बाबुवान के समीप एसएसबी जवानों ने 165 किलो गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. जहां पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कराते हुए घूरना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया. गिरफ्तार तस्कर में बाबुवान निवासी राजकुमार साह पिता स्व अवधलाल साह बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार शनिवार को एसएसबी 56 वीं वाहिनी बथनाहा के कार्यक्षेत्र ई समवाय घूरना बीओपी डूबरबन्ना के कार्यक्षेत्र में स्थित बाबुवान गांव के समीप भारतीय बोर्डर भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 192/05 के नजदीक भारत साइड लगभग 200 मीटर पर तस्करी का 165 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया. मामले को लेकर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर को पूछताछ के बाद शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >