मारपीट में छह लोग घायल, सात गिरफ्तार

सभी घायलों का चल रहा इलाज

नरपतगंज. फुलकाहा थाना क्षेत्र के पोसदाहा पंचायत के वार्ड संख्या 06 में बुधवार की देर शाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. जिसमें एक पक्ष के आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में शिव नारायण मेहता, दुर्गानंद मेहता, संजीव मेहता, ललिता देवी व उदित नारायण मेहता सहित अन्य लोग हैं. परिजनों ने सभी घायलों को नरपतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया. वहीं चिकित्सकों ने घायलों की स्थिति को गंभीर स्थिति बताते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया. फिलहाल सभी घायलों का इलाज पूर्णिया में चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा है. वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 07 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं दूसरे पक्ष के सुमित संगम ने फुलकाहा थाना में आवेदन देते हुए 11 व्यक्ति को आरोपी बनाया है. जिसमें शुभकारण मेहता, शिवचरण मेहता, जीतनारायन मेहता, शांति देवी, निर्मला देवी, संजीव मेहता शामिल हैं. मामले को लेकर फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि दोनों पक्षों के द्वारा आवेदन दिया गया है. आवेदन मिलते ही सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >