वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ठाकुरबाड़ी में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा

सिमराहा के शुभंकरपुर स्थित ठाकुरबाड़ी में वैदिक मंत्रोच्चार और भव्य कलश यात्रा के साथ शिवलिंग और पंचदेव की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई।

सिमराहा. सिमराहा थाना क्षेत्र की आरटी मोहन पंचायत अंतर्गत शुभंकरपुर स्थित ठाकुरबाड़ी प्रांगण में बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार व शंखनाद के बीच नवनिर्मित मंदिर में शिवलिंग सहित पंचदेव की प्राण प्रतिष्ठा पूरे विधि-विधान से संपन्न हुई.तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन सुबह कलश यात्रा निकाली गयी. शिवलिंग, माता पार्वती, भगवान गणेश, नंदी व हनुमान जी की मूर्तियों को बैंड-बाजे, जयकारों व भजनों के साथ सैकड़ों ग्रामीणों ने पूरे गांव का भ्रमण कराया. कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे व धर्मप्रेमी सिर पर कलश लेकर शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >