नरपतगंज. फुलकाहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में शराब के साथ शराब तस्कर सहित चोरी की बाइक को बरामद किया. जानकारी मिलते ही शनिवार को एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने फुलकाहा थाना पहुंचकर गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ के बाद प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी. थानाध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने शुक्रवार की रात दो अलग अलग जगहों से शराब व बाइक के साथ सात तस्करों को गिरफ्तार किया है. जहां नवाबगंज इंडो नेपाल सीमा सड़क के समीप तीन बाइक पर बोरी में लोड 207 लीटर नेपाली शराब व अचरा रिफ्यूजी टोला के समीप दो बाइक पर लोड बोरी में 243 लीटर शराब बरामद की है. 450 लीटर शराब बरामद की गयी है. जबकि एक बाइक से शराब तस्कर को लाइन दे रहे तस्कर को भी मौके से गिरफ्तार किया गया है. साथ ही दो चोरी की बाइक बरामद की गयी है. गिरफ्तार शराब तस्कर में नरपतगंज थाना क्षेत्र नाथपुर वार्ड संख्या 08 निवासी सोनू कुमार राय पिता उदय चंद्र राय, नाथपुर वार्ड संख्या 09 निवासी सत्यम कुमार झा पिता सुशील कुमार झा, नाथपुर वार्ड संख्या 08 निवासी आशीष कुमार राय पिता लक्ष्मेश्वर राय, नाथपुर वार्ड संख्या 10 निवासी परशुराम कुमार राय पिता सकलदेव राय, सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हसैनाबाद वार्ड संख्या 11 निवासी चंद्रभूषण कुमार मंडल पिता सुरेश मंडल, नरपतगंज मधुरा पश्चिम वार्ड संख्या तीन निवासी खगेश यादव पिता प्रकाश यादव व मधुरा निवासी निरनाल सिंह पिता सुधीर सिंह है. जबकि मौके से दो अन्य शराब तस्कर भागने में सफल रहा. बरामद किये गये 06 बाइक में चार बाइक में रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित है. जबकि दो बाइक में रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है. छापेमारी दल में थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य, एसआई रमेश कुमार सिंह, पीटीसी बिपिन कुमार, सिपाही दीपू कुमार, चौकीदार ललित कुमार पासवान शामिल थे. वहीं एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने बताया कि गिरफ्तार सभी तस्कर से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
450 लीटर शराब के साथ सात तस्कर गिरफ्तार
वाहन जांच के दौरान मिली सफलता
