जोगबनी-कटिहार रेलखंड पर दौड़ेगी मेमू ट्रेन, सांसद की पहल पर रेलवे बोर्ड ने जारी किया पत्र

डेमू की जगह मेमू रैक से मिलेगी ज्यादा सीट व बेहतर सुविधा

अररिया. सीमांचल के रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है. सांसद प्रदीप सिंह की कोशिशों के बाद जोगबनी-कटिहार रेलखंड पर डेमू की जगह मेमू ट्रेन चलाने का रास्ता साफ हो गया है. रेलवे बोर्ड ने मेमू रैक आवंटन का आदेश जारी कर दिया है. रेल मंत्रालय ने 13 अप्रैल को जारी आधिकारिक पत्र में मेमू रैक आवंटन का स्पष्ट निर्देश दिया है. मेमू रैक नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे को टॉप प्रायोरिटी पर भेजने का निर्देश है. पत्र में मेमू रैक आवंटन को सर्वोच्च प्राथमिकता श्रेणी में रखा गया है. जोगबनी-कटिहार रेलखंड एनएफआर जोन के अधीन आता है. अभी इस रूट पर डेमू ट्रेन चलती है. डेमू डीजल से चलती है व कोच कम होने से यात्रियों को भीड़ झेलनी पड़ती है. मेमू मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट है. इसमें कोच की संख्या ज्यादा होते हैं. इससे बैठने की क्षमता बढ़ेगी व यात्रा आरामदायक होगी. सांसद प्रदीप सिंह ने सीमांचल के यात्रियों की परेशानी को कई बार रेल मंत्रालय के सामने उठाया है. लगातार फॉलोअप के बाद यह फैसला हुआ. स्थानीय लोगों ने कहा कि यह सांसद की सक्रियता व क्षेत्र के प्रति समर्पण का नतीजा है. सांसद के रेल प्रतिनिधि राजा मिश्रा ने बताया कि सांसद प्रदीप सिंह पूरे सीमांचल में बेहतर रेल कनेक्टिविटी के लिए काम कर रहे हैं. मेमू ट्रेन शुरू होने से यात्रियों को ज्यादा सीट, बेहतर सुविधा व सुगम यात्रा मिलेगी. क्षेत्र की जनता ने इस फैसले पर सांसद का आभार जताया है. लोगों का कहना है कि यह कदम सीमांचल के विकास की दिशा में बड़ी उपलब्धि है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >