फारबिसगंज. जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन नयी दिल्ली व संस्था जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज, आरपीएफ फारबिसगंज के सहयोग से शनिवार को आरपीएफ प्रभारी की अध्यक्षता में रेलवे स्टेशन में बाल श्रम मुक्त, बाल विवाह मुक्त, मानव तस्करी मुक्त, बाल यौन शोषण मुक्त अररिया जिला बनाने को लेकर एक बैठक व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर आरपीएफ प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह, हेड कांस्टेबल विश्वजीत घोष व जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष संजय कुमार, डीसी दीपक पासवान, अंकुश यादव, सगमलाल पासवान ने रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों को बाल श्रम मुक्त, बाल विवाह मुक्त, मानव तस्करी मुक्त, बाल यौन शोषण मुक्त अररिया जिला बनाने के लिए बच्चों की सुरक्षा को लेकर जागरूक किया. मौके पर जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष संजय कुमार ने बच्चों की सुरक्षा के लिए टोल फ्री नंबर 18001027222 व हेल्पलाइन 1098 के बारे में मौजूद यात्रियों को विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए कहा कि जब भी कोई घटना किसी बच्चे के साथ में घटती है तो टोल फ्री नंबर पर सूचना दे सकते हैं. सूचना देने वाले का नाम व मोबाइल नंबर गोपनीय रखा जाता है. बाल विवाह न हो इसलिए विशेष सतर्कता निगरानी रखें. अगर किसी भी व्यक्ति को कहीं भी बाल विवाह की जानकारी मिलती है तो चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर तुरंत इसकी सूचना देंगे. मौके पर उपस्थिति यात्रियों व मौजूद लोगों को बाल विवाह न करने की शपथ दिलायी गयी.
बाल श्रम, बाल विवाह व मानव तस्करी मुक्त होगा अररिया
बच्चों की सुरक्षा को लेकर किया जागरूक
