सड़क हादसे में संवेदक की मौत

परिजनों में मचा कोहराम

प्रतिनिधि, अररिया पूर्व जिला पार्षद बैरगाछी निवासी स्व अकरम हुसैन के पुत्र नदीम अकरम की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. नदीम अकरम एक संवेदक थे. वे अररिया के वरीय चिकित्सक डॉ अरशद हुसैन का भतीजा थे. बीते रात फारबिसगंज से अररिया लौटने के क्रम में टॉल प्लाजा अररिया के निकट ट्रक से जोरदार टक्कर में उनकी गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. उनके जनाजे की नमाज उनके गांव बैरगाछी स्थित कब्रिस्तान में अदा कर उन्हें सुपुर्द खाक कर दिया गया. उनके जनाजे की नमाज के काफी संख्या में लोग शामिल हुए. जिसमें पूरे जिला से आय लोगों के अलावा शहर के गणमान्य लोग व जन-प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए. नदीम अकरम काफी सरल मृदुभाषी व हंसमुख नौजवान थे. जो पिछले कई वर्षों से संवेदक का काम करते थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >