भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा सख्त

एसएसबी व एपीएफ ने की संयुक्त बैठक

बथनाहा. भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व आपसी तालमेल को मजबूत करने के उद्देश्य से सोमवार को 56वीं बटालियन एसएसबी की पत्थरदेवा सीमा चौकी व एपीएफ नेपाल के बीच एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक व संयुक्त गश्त की गयी. यह बैठक सीमा स्तंभ संख्या 186 के समीप पथरदेवा सीमा क्षेत्र में आयोजित हुई. बैठक में एपीएफ नेपाल के इंस्पेक्टर मसीन कार्की ने नेपाल चुनाव के दौरान एसएसबी द्वारा दिए गए सुरक्षा सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया. उन्होंने वर्तमान में तेल व गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के कारण होने वाली संभावित तस्करी पर विशेष निगरानी रखने का सुझाव दिया. वहीं पत्थरदेवा सीमा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सूरत सिंह चौहान ने स्पष्ट किया कि सीमा चाहे कितनी भी खुली क्यों न हो, तस्करों के मंसूबों को सफल नहीं होने दिया जाएगा. दोनों बलों ने 24 घंटे मुस्तैदी बरतने और सीमावर्ती सोनापुर पंचायत व साहेबगंज गांव पालिका के ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >