दुर्गापूजा में चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

दुर्गापूजा को लेकर बथनाहा थाना में हुई शांति समिति की बैठक

बथनाहा. शुक्रवार को बथनाहा थाना परिसर में थानाध्यक्ष राजवीर कुमार साहू की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. जिसमें पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने व आपसी सौहार्द बनाये रखने पर विशेष जोर दिया गया. इस दौरान पूजा समिति के सदस्यों व स्थानीय लोगों से सुझाव लिये गये. बैठक में भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने,विधि-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाये रखने व आस-पास के क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने की बात कही गई. थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से अपील की कि पूजा के दौरान सहयोग बनाये रखें. ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो. साथ ही उन्होंने पूजा समितियों से अपील करते हुए कहा कि पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाना सुनिश्चित करें. असामाजिक तत्वों पर निगरानी की बात कही. साथ ही कम आवाज वाली ध्वनि विस्तारक यंत्र पूजा पंडालों में उपयोग करने की बात कही. मौके पर शिशिर मिश्रा, लक्ष्मीनारायण गुप्ता, राकेश शर्मा, शहंशाह आलम, सरपंच प्रतिनिधि मुख्तार आलम, पूर्व मुखिया बसंत दास, वैद्यनाथ मंडल, पंकज मंडल, मो रियाजुल , मनोज मंडल, संतोष मंडल, रंजन कुमार, बसंत पंडित सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे.

दुर्गापूजा को लेकर तैयारी जोरों पर

कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के अमूमन सभी सार्वजनिक दुर्गा मंदिरों की साफ-सफाई के साथ प्रतिमा निर्माण को लेकर मूर्तिकार दिन रात लगे हैं. मालूम हो कि प्रखंड क्षेत्र के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर कुआड़ी, मरातीपुर, हत्ता चौक, कपड़फोड़ा, तारिगामा सोनामनी गोदाम सहित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर हलधारा, बाबाजी का अखाड़ा रहटमीना सहित अन्य सार्वजनिक दुर्गा मंदिरों को आयोजक समिति बेहतर तरीके से संपन्न करने को लेकर लगे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >