नरपतगंज. फारबिसगंज एसडीपीओ राजकिशोर कुमार ने फुलकाहा थाना पहुंचकर कांडों की समीक्षा की. हालांकि एसडीपीओ ने थाने का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ सफाई मलखाना हाजत आदि की जांच कर एक-एक पंजी की जांच की. कांडों की समीक्षा के दौरान अनुसंधानकर्ताओं से कई महत्वपूर्ण जानकारी ली. हालांकि उन्होंने लंबित कांडों का ससमय निष्पादन करने के निर्देश दिए वहीं थानाअध्यक्ष को थाना क्षेत्र में पुलिस गश्ती तेज करने सीमावर्ती क्षेत्रों में शराब सहित नशीली पदार्थ पर अंकुश लगाने के साथ साथ कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए. निरीक्षण के बाद एसडीपीओ ने फुलकाहा बाजार सहित सीमावर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था का जायजा लिया. मौके पर थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य, बसमतिया थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे.
एसडीपीओ ने की थाना कांडों की समीक्षा
लंबित कांडों का ससमय निष्पादन करने का निर्देश
