एसडीओ ने अवैध नित्या नर्सिंग होम को किया सील

नर्सिं होम संचालक के विरुद्ध मामला दर्ज

पलासी. डीएम के निर्देशानुसार पर सोमवार को एसडीओ बलवीर दास के नेतृत्व में नित्या नर्सिंग होम पलासी में छापेमारी की गयी. छापेमारी टीम में पीएचसी प्रभारी डॉ जहांगीर आलम, बीडीओ आदित्या प्रकाश, प्रभारी सीओ विदिशा सिंह व पलासी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार व पुलिस बल शामिल थे. टीम ने मौके पर पहुंचकर नर्सिंग होम के रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की गहन जांच की. जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आयी. बताया गया कि नर्सिंग होम बिना आवश्यक लाइसेंस व निर्धारित मानकों के संचालित किया जा रहा था. स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से नित्या नर्सिंग होम को सील कर दिया. छापेमारी के क्रम में दो महिला प्रसव मिला जिसको तत्काल नर्सिंग होम से पीएचसी पलासी में भर्ती कर दिया गया है. वहीं अवैध नर्सिंग होम संचालक नित्यानंद साह गांव चौरी व डॉ राहुल कुमार यादव के विरुद्ध पलासी थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई जारी है. मौके पर मौजूद संचालक नित्यानंद साह से एसडीओ श्री दास ने संचालित नर्सिंग होम के संबंध पूछताछ की. उन्होंने बताया कि डॉ राहुल कुमार यादव सिर्फ ऑपरेशन के क्रम में आते हैं. बांकी का कार्य खुद अपनी निगरानी में करते हैं. मौके पर डॉ राहुल कुमार यादव स्थल पर नहीं मिले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >