गृह मंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर एसडीओ ने हवाई अड्डा का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान दिये कई निर्देश

फारबिसगंज. फारबिसगंज में गृह मंत्री अमित शाह के संभावित कार्यक्रम को लेकर स्थानीय प्रशासन भी अलर्ट मोड में है. इसी क्रम में सोमवार को एसडीओ रंजीत कुमार रंजन, थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य कनीय पदाधिकारी फारबिसगंज हवाई फील्ड मैदान में पहुंच कर फील्ड का निरीक्षण किया. हवाई फील्ड के निरीक्षण के बाद एसडीओ समीप में अवस्थित शिक्षण संस्थान श्री रानी सरस्वती विद्या मंदिर भी गये, जहां उन्होंने विद्यालय के सभा भवन का भी जायजा लिया. हालांकि हवाई फील्ड मैदान का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीओ ने किसी भी प्रकार के कोई जानकारी देने से मीडिया से दूर रहें. जबकि मौके पर मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने इस संदर्भ में पूछे जाने पर बताया कि भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह जी का 27 सितंबर को फारबिसगंज में संभावित कार्यक्रम होने की चर्चा पर वे लोग फारबिसगंज हवाई अड्डा मैदान का जायजा लेने आये हैं. जबकि स्थानीय भाजपा विधायक विद्यासागर उर्फ मंचन केसरी ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह का आगामी 27 सितंबर को फारबिसगंज में संभावित कार्यक्रम होने की जानकारी मिली है. बताया कि गृह मंत्री जी का फारबिसगंज में जो संभावित कार्यक्रम है उस कार्यक्रम में गृह मंत्री जी फारबिसगंज में अररिया जिला सहित लगभग 08 जिला के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >