राजनीतिक दलों प्रतिनिधियों के साथ एसडीओ ने की बैठक

बैठक में दिये कई निर्देश

-27- प्रतिनिधि, फारबिसगंज निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 के बाद आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी को लेकर अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है. इस क्रम में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय के सभागार के परिसर में एसडीओ शैलजा पांडेय की अध्यक्षता में फारबिसगंज व नरपतगंज विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की एक आवश्यक व महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक में मौजूद विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मौजूद एसडीओ व अनुमंडल निर्वाचन पदाधिकारी सहित बैठक में मौजूद अन्य पदाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करते हुए हुए अपने महत्व सुझावों व विचारों को रखते हुए कहा कि नया मतदाता का नाम नही जुड़ पा रहा है. बीएलओ उलझा कर सभी को रखते हैं कभी नजर नही आते है कैसे नये मतदाता का नाम जुड़ पायेगा. चुनाव के समय बीएलओ के द्वारा 60 प्रतिशत मतदाताओं को पर्ची नही उपलब्ध कराया जाता है. एक ही मतदाता का नाम ग्रामीण व शहरी दोनो क्षेत्र में होने व उक्त दोहरी प्रविष्टि के मतदाता का एक स्थान से नाम नही विलोपित होने व विधान सभा क्षेत्र में अभी भी कई मतदान केंद्रों के काफी दूरी पर होने के समस्या को रखा. विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के बातों को सुनने के बाद अनुमंडल निर्वाचन पदाधिकारी अविनाश कृष्ण ने कहा कि निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 के क्रम में 08 जनवरी 2025 को निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन हो चुका है. वर्तमान में सतत अद्दतीकरण प्रक्रिया के तहत योग्य निर्वाचकों का नाम मतदाता सूची में पंजीकृत किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जहां तक बीएलओ के काम नही करने की बात है तो जिला भर में सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को पत्र प्रेषित कर पार्टी के स्तर से भी एक एक बीएलओ का सूची उपलब्ध कराने को कहा गया था. लेकिन आज तक एक भी सूची नही उपलब्ध हो पाया. उन्होंने कहा कि बिहार विधान सभा चुनाव का तैयारी शुरू हो चुका है. मौके पर डीसीएलआर अमित कुमार ने मौजूद विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को नरपतगंज व फारबिसगंज विधान सभा के कुल आबादी कुल मतदाता व दिव्यांग,युवा,महिला पुरुष मतदाताओं की संख्या के संदर्भ में विस्तृत रूप से जानकारी दिया. उन्होंने दोनो विधान सभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों,भवनों की संख्या के संदर्भ में भी बताया. जबकि एसडीओ शैलजा पांडेय ने बीडीओ व एआरओ को प्रतिमाह बीएलओ के साथ बैठक करने सहित कई आवश्यक व महत्वपूर्ण निर्देश दिये. मौके पर जदयू प्रदेश सचिव रमेश सिंह, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिन्हा, राजद जिला प्रधान महासचिव मनोज विश्वास,धनंजय यादव,राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमित पूर्वे,भाजपा नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद उर्फ मिंटू,भाजपा के शिवानी सिंह,संदीप कुमार,प्रसेनजीत चौधरी,शिवराम शर्मा,करण सिंह भूमिहार,जदयू के बीरेंद्र कुमार राय,लक्षमण प्रसाद, कांग्रेस के नसरत आजाद सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >