आठ सूत्री मांगों को लेकर स्वच्छता कर्मियों की हड़ताल जारी

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत पंचायतों के सभी वार्ड में कार्यरत स्वच्छता कर्मियों की आठ सूत्री मांगों को लेकर बीते 27 अगस्त 2025 से हड़ताल में रहने से पंचायतों में जहां कचरा का अंबार लगा है.

कुर्साकांटा. लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत पंचायतों के सभी वार्ड में कार्यरत स्वच्छता कर्मियों की आठ सूत्री मांगों को लेकर बीते 27 अगस्त 2025 से हड़ताल में रहने से पंचायतों में जहां कचरा का अंबार लगा है. वहीं प्रखंड मुख्यालय बाजार सहित प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर लगने वाले हटिया बाजार में कचरा का अंबार लगा रहा. इधर, स्वच्छता कर्मियों के आठ सूत्री मांगों में मुख्य रूप से स्वच्छता पर्यवेक्षकों को अंशकालिक से हटाकर पूर्णकालिक करने, ग्रामीण विकास विभाग पत्रांक 1353664 दिनांक 08 नवंबर 2022 को तहत संविदा लागू करने, पंचायती राज विभाग से निर्गत पत्र के तहत प्रतिमाह मानदेय 20 हजार करने, सेवाकाल बिना शर्त 60 वर्ष करने, सभी बकाया मानदेय का भुगतान अविलंब करने, स्वच्छता कर्मियों का मानदेय कम से कम 10 हजार करने, कार्य अवधि के दौरान मृत्यु या हादसा होने पर उसके परिजनों का उस पद पर चयन करने, इपीएफ लागू करने शामिल हैं. स्वच्छता पर्यवेक्षक विजय कुमार ने बताया कि जब तक स्वच्छता कर्मियों की सभी मांगें मान नहीं ली जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >