पलासी में संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ

अभियान को धरातल पर उतारने की अपील

पलासी. आकांक्षी प्रखंड पलासी में संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ बीडीओ आदित्य प्रकाश ने किया. उद्घाटन समारोह में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों व कर्मियों की सक्रिय सहभागिता रही. जिससे कार्यक्रम की गरिमा व प्रभावशीलता व अधिक बढ़ गयी. उद्घाटन कार्यक्रम में पीएचसी प्रभारी डॉ जहांगीर आलम, बीइओ, बीएओ, महिला पर्यवेक्षिका, पशु चिकित्सा कर्मी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे. सभी ने संपूर्णता अभियान 2.0 के उद्देश्यों व इसके सफल क्रियान्वयन को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की. इस अभियान के शुभारंभ में पिरामल फाउंडेशन द्वारा आवश्यक तकनीकी व समन्वयात्मक सहयोग प्रदान किया गया. पिरामल फाउंडेशन की तरफ से संजय कुमार झा, मासूम रेजा, प्रफुल्ल झा व गांधी फेलो विशाल सहित ने कार्यक्रम में भाग लिया. अभियान को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने पर बल दिया. वहीं बीडीओ आदित्य प्रकाश ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ इन सूचकांकों में सुधार लाने का आह्वान किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >