सखी वन स्टॉप सेंटर जल्द होगा शुरू

सखी वन स्टॉप सेंटर जल्द शुरू

अररिया: जिले में सखी वन स्टॉप सेंटर के संचालन को लेकर गठित जिलास्तरीय टास्क फोर्स की बैठक मंगलवार को संपन्न हुई. जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच की अध्यक्षता में हुई बैठक में सेंटर पर कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सेंटर के संचालन को लेकर उपलब्ध भवन व नये स्तर से भवन के निर्माण भूमि की उपलब्धता व इन सेंटरों पर आवश्यक संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को लेकर गहन विमर्श किया गया.

जानकारी अनुसार सखी वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से जरुरतमंद महिलाओं को एक छत के नीचे सामाजिक, कानूनी, चिकित्सकीय सहित सामाजिक स्तर पर उनका सम्मान उन्हें दिलाने के लिये जरूरी सुविधाएं प्रदान की जायेगी. डीएम ने आईसीडीएस डीपीओ को इस संबंध में निर्देशित करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर इन केंद्रों के संचालन को लेकर सभी जरूरी पहल सुनिश्चित कराने को कहा. बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी किशोर कुमार, आइसीडीएस डीपीओ सीमा रहमान सहित जीविका के प्रखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >