राजद ने ग्राम चौपाल का किया आयोजन

चौपाल में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

परवाहा. रविवार को रानीगंज राजद प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह की अध्यक्षता में रानीगंज विधान सभा क्षेत्र के खरहट पंचायत के जन्नत टोला में चौपाल सह जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा की गयी घोषणाओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी. पार्टी की मजबूती व राजद प्रत्याशी के जीत को लेकर रणनीति तय की गयी. चौपाल में उपस्थित महिलाओं को माला व बुके देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में पूर्व प्रत्याशी अविनाश मंगलम, युवा राजद जिलाध्यक्ष मो बशीरुद्दीन, पंचायत अध्यक्ष मो फारूक, सरोज मेहता, संतोष विश्वास, हीरालाल विश्वास, शमशाद, संजीव पंडित, मिथिलेश मंडल, मोहसिन सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >