विधायक को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर राजद में खुशी

लोगों ने कहा, इनके उपाध्यक्ष बनने से पार्टी को होगा फायदा

जोकीहाट. पूर्व आपदा प्रबंधन मंत्री सह जोकीहाट विधानसभा के राजद विधायक शाहनवाज आलम को राजद ने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाकर एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. युवा नेता शाहनवाज आलम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर राजद महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त किया है. राजद के प्रदेश महासचिव अरुण यादव ने खुशी जताते हुए कहा कि शाहनवाज आलम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर सीमांचल सहित उत्तरी बिहार में राजद महागठबंधन मजबूत होगा. वहीं मीडिया द्वारा पूछे जाने पर नव मनोनीत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाहनवाज ने खुशी प्रकट करते हुए बताया कि उन्हें पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी सौंपी गयी है. इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का आभार प्रकट करता हूं. पद की गरिमा के अनुकूल पार्टी की मजबूती के लिए कोशिश करते रहेंगे. उनके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई व मुबारकबाद दी है. बधाई देने वालों में विधायक प्रतिनिधि रफीक आलम, प्रमुख पति रब्बानी, राजद प्रखंड अध्यक्ष शमी अब्दुल मन्नान, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अलीमुद्दीन, व्यापार मंडल अध्यक्ष अरशद आलम, मुखिया संघ अध्यक्ष शाहिद आलम, मुखिया नन्हेराजा, समाजसेवी मुर्शिद आलम, जाहिद, पूर्व मुखिया मायानंद यादव, फारूक आलम, पैक्स अध्यक्ष भोला साह, संतलाल यादव, समिति सदस्य तालिब हसन, मुखिया कासिम, आदिल रजा, बब्बू झा, लड्डन, राजू पासवान, मकतूब सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >