राजस्व कर्मचारी संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

फारबिसगंज. राजस्व कर्मचारी संघ ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है. अत्यधिक कार्यभार, वेतन विसंगति व गृह जिला पदस्थापन को लेकर कर्मियों में रोष व्याप्त है. 17 सूत्री मांगों को लेकर फारबिसगंज कॉलेज में महासंघ गोपगुट की एक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष व जिला संघ के सचिव ने संयुक्त रूप से की, बैठक में अररिया जिले के सभी पंचायत के नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया व अपनी 17 सूत्री लंबित मांगों को लेकर आगे की रणनीति तैयार की. बैठक को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने बताया कि बीते वर्ष राजस्व कर्मचारियों व विभाग के बीच हुए समझौते के बावजूद अब तक एक भी मांग पूरी नहीं की गयी है. कर्मचारियों का कहना है कि एक-एक कर्मी को तीन से चार हलका का अतिरिक्त प्रभार, अंचल निरीक्षक का अतिरिक्त दायित्व व अन्य विभागों के कार्यों में प्रतिनियुक्ति दी जा रही है. बिना अवकाश प्रतिदिन 15 से 16 घंटे काम लिया जाना श्रम कानून व संविधान के प्रावधानों का खुला उल्लंघन है. कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि अत्यधिक कार्य और अन्य विभागों में प्रतिनियुक्ति के कारण यदि अपने विभाग का कार्य लंबित हो जाता है, तो सीधे कठोर कार्रवाई की धमकी दी जाती है. वेतन रोकने और निलंबन जैसे दबाव से कर्मचारी मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >