प्रेरकों की किसी दूसरे पद पर करें बहाली

जिप अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

साक्षर भारत कार्यक्रम के तहत विभिन्न समस्याओं को लेकर की बैठक अररिया. केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजना साक्षर भारत कार्यक्रम में कार्यरत रहे प्रेरकों ने गुरुवार को नेताजी सुभाष स्टेडियम में एक बैठक की. बैठक में अपनी पुनः सेवा बहाली व विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की. प्रेरक संघ के जिलाध्यक्ष मसूद आलम ने बताया कि जिला लोक शिक्षा समिति के माध्यम से सभी पंचायतों में दो दो प्रेरकों की बहाली लोक शिक्षा समिति के द्वारा की गयी थी. जिसमें पंचायत के मुखिया व प्रधानाध्यापक व अन्य सदस्य चयन समिति में सदस्य होते थे. पूरी पारदर्शिता व रोस्टर के माध्यम से 2011 में इन लोगों का चयन किया गया था. लेकिन 2018 में अचानक उनको सेवामुक्त कर दिया गया. जिस कारण आज हजारों प्रेरक सड़क पर आ गये और भुखमरी के कगार पर हैं. अररिया में भी 436 प्रेरक कार्यरत थे. जो आज विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे है. बैठक में मौजूद प्रेरक ने बताया कि हमारी मुख्य मांगों में पुनः प्रेरक के पद पर बहाली, किसी दूसरे विभाग में समायोजन, बकाया मानदेय का भुगतान, आकस्मिक व्यय का भुगतान की मांग केंद्र व राज्य सरकार से की है. मालूम हो कि जिले के सभी पंचायतों में एक पुरुष व एक महिला प्रेरक का चयन किया गया था. आठ साल तक नौकरी करने के बाद अचानक इनकी सेवा समाप्त कर दी गई. जिससे ये सभी प्रेरक विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों से गुजर रहे हैं. साक्षर भारत कार्यक्रम के अध्यक्ष जिला परिषद के अध्यक्ष होते थे. प्रेरक संघ के शिष्टमंडल ने जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अज़ीम के निवास पर मिलकर विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा. जिप अध्यक्ष ने इनकी समस्या को लेकर सरकार से बात करने का आश्वासन दिया. मौके पर प्रेरण संघ के जिलाध्यक्ष मसूद आलम, उमर अली, राकेश कुमार, ग़ैबून निशा, इसहाक अंसारी, चंदेश्वरी मेहता, शबाना परवीन, कारी कुमारी, प्रवीण कुमार झा, मो आशिक, मो रहबर हुसैन, गणेश प्रसाद, राजेंद्र कुमार, शंभू कुमार, कार्तिक कुमार, शैलेन्द्र यादव, जीवछ राम, बीवी रूबी सहित अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >