एक्सपर्ट टीम ने 11 हजार वोल्ट के केबल को किया रिपेयर

केबल में फॉल्ट आने की जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग के स्थानीय पदाधिकारियों ने फॉल्ट को रिपेयर कराने के लिए कटिहार से इसके एक्सपर्ट की टीम को बुलवा कर उसका रिपेयर करवाया

एक्सपर्ट टीम ने 11 हजार वोल्ट के केबल को किया रिपेयर

फारबिसगंज

प्रखंड क्षेत्र के ढोलबज्जा फीडर के किरकिचिया पंचायत स्थित कटहारा मुख्य मार्ग के समीप से होकर गुजर रहे बिजली के 11 हजार वोल्ट के केबल में आये फॉल्ट को रिपेयर करने के लिए कटिहार से आये विद्युत विभाग की एक्सपर्ट की टीम ने मंगलवार को फारबिसगंज पहुंच कर बिजली के उक्त केबल में आये फॉल्ट का रिपेयर किया. एक्सपर्ट टीम में शामिल रवि चौहान व जितेंद्र कुमार ने स्थानीय बिजली विभाग के मानव बल सुरेंद्र कुमार व मो नसीम सहित अन्य के सहयोग से बिजली के केबल का मरम्मत किया.

नियमित रूप से विद्युत का आपूर्ति हो

मौके पर मौजूद विद्युत विभाग के मानव बल सुरेंद्र कुमार ने बताया कि ढोलबज्ज़ा फीडर से ही शहर के पटेल चौक सहित अन्य क्षेत्र में विद्युत का आपूर्ति होता है. इसलिए केबल में फॉल्ट आने की जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग के स्थानीय पदाधिकारियों ने फॉल्ट को रिपेयर कराने के लिए कटिहार से इसके एक्सपर्ट की टीम को बुलवा कर उसका रिपेयर करवाया. ताकि विद्युत आपूर्ति में कोई परेशानी नही हो व नियमित रूप से विद्युत का आपूर्ति हो.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >