फारबिसगंज में रानी सती दादी के 9वें स्थापना दिवस पर शोभायात्रा: ठाकुरबाड़ी से निकला सुसज्जित रथ, जगह-जगह हुआ स्वागत

श्री रानी सती दादी भक्त मंडल के नौवें स्थापना दिवस पर फारबिसगंज में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई. विशेष पूजन और महाआरती के बाद, गाजे-बाजे के साथ निकले इस जुलूस में महिलाओं का उत्साह देखते ही बना. यह आयोजन शहर में भक्तिमय माहौल लेकर आया.

अररिया जिले के फारबिसगंज शहर में श्री रानी सती दादी भक्त मंडल के नौवें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मां रानी सती दादी की भव्य एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई.

शोभायात्रा से पूर्व स्थानीय श्री लक्ष्मीनारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में पुरोहितों द्वारा पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां रानी सती दादी का विशेष पूजन व महाआरती संपन्न कराई गई. इसके पश्चात गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भक्ति धुनों के बीच शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ, जिससे संपूर्ण नगर दादी के जयकारों से गुंजायमान हो उठा.

भक्ति गीतों पर झूमीं महिलाएं, सुसज्जित दरबार बना आकर्षण

शोभायात्रा में समाज के हर वर्ग—महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की भारी भागीदारी देखने को मिली.

  • विशेष रूप से महिलाओं में गजब का उत्साह देखा गया, जो पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी भक्ति भजनों पर झूमते और नृत्य करते हुए चल रही थीं.
  • फूलों की मनमोहक लड़ियों और रंग-बिरंगी लाइटों से सुसज्जित मां रानी सती दादी का भव्य रथ (दरबार) शोभायात्रा का मुख्य केंद्र रहा.
  • सड़क के दोनों किनारों पर खड़े होकर श्रद्धालु दादी के विग्रह पर पुष्प वर्षा कर उनका आशीर्वाद लेते नजर आए.

इन प्रमुख मार्गों से गुजरी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर से शुरू हुई यह भव्य शोभायात्रा स्टेशन चौक, सदर रोड, पोस्ट ऑफिस चौक और पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक होते हुए पुनः श्री लक्ष्मीनारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी परिसर पहुंचकर विसर्जित हुई.

  • पूरे मार्ग में सामाजिक और धार्मिक संगठनों द्वारा तोरण द्वार बनाए गए थे और श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल, प्रसाद व फलाहार का वितरण किया गया.
  • अग्रवाल महासभा की ओर से धर्मशाला चौक पर शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए विशेष जूस काउंटर लगाया गया था, जहां लोगों को जूस पिलाकर स्वागत किया गया.

प्रमुख गणमान्य नागरिक और महिला श्रद्धालु रहीं मौजूद

इस भव्य धार्मिक आयोजन में नगर परिषद की मुख्य पार्षद वीणा देवी के साथ-साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.

उपस्थित प्रमुख महिलाओं में मीना अग्रवाल, किरण अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, रंजिता डालमिया, उर्मिला जैन, स्नेहलता गौतम, लक्ष्मी गौतम, शोभा अग्रवाल, संजू अग्रवाल, स्वाति गोयल, स्वाति अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, निधि अग्रवाल, सुमन बंसल, सुमन जिंदल, सीमा धनावत, उषा अग्रवाल, रूपा अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, ममता अग्रवाल, मनोरमा अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, संगीता गोला, संगीता अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, सुनीता राजगढ़िया, सुनीता राजरिया, पूजा चौधरी, नीलम जायसवाल, सविता मिश्रा व आस्था अग्रवाल शामिल थीं.

वहीं पुरुषों में अजातशत्रु अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल, ई. आयुष अग्रवाल, प्रमोद केडिया, अमन अग्रवाल, सौरव अग्रवाल, दिलीप गौतम, पंकज अग्रवाल, कमल अग्रवाल, उत्तम अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल एवं मनोज अग्रवाल सहित सैकड़ों की संख्या में दादी भक्त मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विपुल विश्वास

विपुल विश्वास प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सिकटी (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >