कार्यालय में आने वाले लोगों की समस्याओं का करें त्वरित समाधान

सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पात्र लाभुकों तक पहुंचाएं

प्रखंड व अंचल कार्यालय का एसडीएम ने किया निरीक्षण

भरगामा. फारबिसगंज एसडीओ अभय कुमार तिवारी ने मंगलवार को भरगामा प्रखंड व अंचल कार्यालय समेत अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं में चल रहे कार्यों की स्थिति, कर्मियों की उपस्थिति व आम जनता को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली. निरीक्षण के क्रम में एसडीओ ने कार्यालय में अभिलेखों का रख-रखाव, लंबित मामलों की स्थिति, राजस्व संबंधी कार्य, आपूर्ति व्यवस्था व विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की. उन्हो���ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पात्र लाभुकों तक पहुंचाया जाये व कार्यालय में आने वाले लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए. उन्होंने साफ-सफाई, कार्यप्रणाली व जनसेवा से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान देने को कहा. कहा कि प्रखंड व अंचल कार्यालय आम जनता से सीधे जुड़े होते हैं. इसलिए यहां की कार्यप्रणाली पारदर्शी व जवाबदेही वाली होनी चाहिए. मौके पर बीडीओ शशि भूषण सुमन, सीओ निरंजन कुमार मिश्र, राजस्व पदाधिकारी रविराज, जीविका पीओ प्रशांत कुमार राय, एमओ गणेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >