अररिया को हरा कर पूर्णिया पहुंचा फाइनल में

शिशिर साकेत को मिला मेन ऑफ द मैच का पुरस्कार

जोगबनी. जोगबनी में प्रशांत क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित अमन मिश्रा मेमोरियल इंडो नेपाल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मैच में पूर्णिया ने अररिया की टीम को 27 रनों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया. पूर्णिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 138 रन बनाकर सिमट गई. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी अररिया की टीम ने 111 रन पर ऑल आउट हो गई. वहीं पूर्णिया के शिशिर साकेत को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मुख्य अतिथि पप्पू अजीम के हाथों से मेन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में शगुफ्ता अजीम, खुर्शीद खान, प्रशांत क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष सुशील उर्फ दारा सिंह, मीडिया प्रभारी अजय उर्फ खुशबू दुबे, पार्षद प्रभात सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >