पूर्णिया आयुक्त ने की मां खड्गेश्वरी की पूजा-अर्चना

पूर्णिया आयुक्त राजेश कुमार विश्व प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर पहुंचे. आयुक्त ने पहले मां खड्गेश्वरी महाकाली को पुष्प अर्पित कर पूजा की.

आयुक्त ने मां खड्गेश्वरी के साधक नानू बाबा से जाना मंदिर का इतिहास अररिया. पूर्णिया आयुक्त राजेश कुमार विश्व प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर पहुंचे. आयुक्त ने पहले मां खड्गेश्वरी महाकाली को पुष्प अर्पित कर पूजा की. इसके बाद मां काली की आरती की. बाबा खगेश्वरनाथ को दूध से जलाभिषेक किये. इसके बाद मां खड्गेश्वरी के साधक नानू बाबा से मंदिर के बारे में जानकारी लिए. वहीं मां खड्गेश्वरी महाकाली पर हेमंत कुमार हीरा द्वारा लिखित पुस्तक आयुक्त को भेंट दिया गया. वहीं नानू बाबा ने आयुक्त को चुनरी व माला पहना कर आशीर्वाद दिये. वहीं आयुक्त के आने से अररिया एसडीओ व नगर थानाध्यक्ष मनीष रजक सहित दर्जनों पुलिस बल मौजूद थे. ——- नानू बाबा के सारथी की पत्नी का हुआ निधन अररिया. मां खड्गेश्वरी महाकाली के साधक नानू बाबा के सारथी मायानंद पासवान की पत्नी 70 वर्षीया लीला देवी का निधन हो गया. वह अंतिम सांस अपने निज निवास गोढी चौक पर ली. वह लंबे समय से बीमार चल रही थी. निधन पर मंगलवार को नानू बाबा ने श्मशान घाट पर पहुंच परिजनों को सांत्वना दी. वहीं नानू बाबा ने बताया कि मायानंद पासवान की पत्नी लीला देवी मां खड्गेश्वरी महाकाली के परम भक्त थी. उसके पति मायानंद पासवान 70 के दशक से मेरा सारथी का कार्य करते आ रहे हैं. निधन पर पुत्र संजय पासवान, गजानंद पासवान, शिवानंद पासवान, जीवन पासवान, मनोज मिश्रा, शेरू, चंदेश्वर पासवान, उमेश पासवान, सुरेंद्र पासवान, शंकर मालाकार, हीरा आदि ने शोक व्यक्त किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >