चार दिनों तक पांच घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

विद्युत आपूर्ति प्रमंडल फारबिसगंज के कार्यपालक अभियंता राजेश प्रियदर्शी ने बताया कि 33 केवी बथनाहा फीडर के रिकंडक्टरिंग कार्य के कारण 15 से 18 अप्रैल तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

बथनाहा (अररिया). विद्युत आपूर्ति प्रमंडल फारबिसगंज के कार्यपालक अभियंता राजेश प्रियदर्शी ने बताया कि 33 केवी बथनाहा फीडर के रिकंडक्टरिंग कार्य के कारण 15 से 18 अप्रैल तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इस दौरान प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बथनाहा पावर हाउस से जुड़े सोनापुर, चकोड़वा, पथरदेवा, कोचगामा, श्यामनगर, अमौना, मीरगंज, भट्टाबाड़ी, सहवाजपुर, पिपरा आदि क्षेत्रों के सभी 11 केवी फीडरों की सप्लाई बंद रहेगी. एसडीओ अमित कुमार व मानव बल छोटू कुमार ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय रहते अपने जरूरी कार्य निबटा लें ताकि मरम्मत कार्य के दौरान असुविधा नहीं हो. ———————— बिजली चोरी मामले में तीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कुर्साकांटा. सोमवार को प्रखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कमलदाहा के विभिन्न वार्डों में छापेमारी कर तीन बिजली उपभोक्ताओं पर जो कि एलटी लाइन से टोका लगाकर बिजली का चोरी छिपे उपभोग कर रहा था, प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. जानकारी देते पीएसएस कुर्साकांटा के कनीय अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि बिजली चोरी मामले में कमलदाहा के वार्ड 12 निवासी सुमन कुमार पिता सुरेंद्र मंडल बखरी फुलवारी निवासी तो वार्ड 10 निवासी राजेश यादव पिता सदानंद यादव हत्ता बखरी निवासी व उदय नारायण यादव पिता संगम लाल यादव वार्ड 12 निवासी के विरुद्ध कुर्साकांटा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >