पूर्णिया ने क्रिकेट टूर्नामेंट पर जमाया कब्जा

पूर्णिया ने मुजफ्फरपुर को किया पराजित

जोगबनी. प्रशांत क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित अमन मिश्रा मेमोरियल इंडो नेपाल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पूर्णिया व मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया. फाइनल मुकाबले में मुजफ्फरपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुजफ्फरपुर की टीम ने निर्धारित ओवरों में 160 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. मुजफ्फरपुर की ओर से मणिकांत ने 57 व अमित ने 22 रनों का योगदान दिया. वहीं पूर्णिया की ओर से शिशिर साकेत ने 2 व शाकिब आलम ने 02 विकेट चटकाया. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूर्णिया की टीम ने शिशिर साकेत 58 व अयान के 35 रनों की बदौलत 03 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. पूर्णिया के शिशिर साकेत को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार क्लब के उपाध्यक्ष दिनेश साह के द्वारा दिया गया. वहीं पूर्णिया के शिशिर साकेत को ही पूरे टूर्नामेंट में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार डिफेंडर क्लब के अध्यक्ष व समाजसेवी मुदस्सर हयात के हाथों 15 हजार का चेक दिया गया. वहीं उपविजेता मुजफ्फरपुर की टीम को ट्रॉफी व नगद पुरस्कार पूर्व मुख्य पार्षद अनिता देवी व राजू राय की ओर से दिया गया. अमन मिश्रा मेमोरियल इंडो नेपाल क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता टीम को ट्रॉफी व एक लाख रुपये का नगद पुरस्कार समाजसेवी व मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रोहित यादव के द्वारा दिया गया. टूर्नामेंट को सफल बनाने में क्लब के अध्यक्ष सुशील उर्फ दारा सिंह, पार्षद प्रभात सिंह, मीडिया प्रभारी अजय उर्फ खुशबू दुबे, मोहम्मद असलम, जावेद, गुड्डू सिंह, बद्दू, अमित सिंह, गोपाल मंडल, सपन मजूमदार, मिथिलेश झा, अमित झा व विशेषकर अमन मिश्रा की मां माला मिश्रा का विशेष योगदान रहा. मुख्य अतिथि में एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट मदन मोहन भट्ट, कैंप प्रभारी हरेंद्र सिंह, जोगबनी थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद, डॉ रामसेवक साह, सनातन मंडल, नेपाली कांग्रेस के नेता राजेश गुप्ता, पूर्व उप मुख्य पार्षद नरेश प्रसाद, मो लक्की, बासुकीनाथ राय सहित अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >