पूर्णिया ने जोगबनी को 90 रनों से हराया

मैच को लेकर दर्शकों में दिखा भारी उत्साह

जोगबनी. जोगबनी के ऐतिहासिक हाइस्कूल मैदान में प्रशांत क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित अमन मिश्रा मेमोरियल इंडो नेपाल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में पूर्णिया ने जोगबनी को 90 रन से शिकस्त दी. पूर्णिया के टीम ने निर्धारित 21 ओवर के मैच में 07 विकेट खोकर 227 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रशांत क्रिकेट क्लब जोगबनी टीम 18.3 ओवर में 136 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. जोगबनी की ओर से मो नासीर ने 24 बॉल में 29 रन बनाए व अमरजीत साह ने 15 बॉल में 22 रनों का योगदान दिया. पूर्णिया की ओर से बॉलिंग करते हुए शिशिर साकेत ने 2.3 ओवर में 3 विकेट लिया तो आयान ने 2 ओवर में 3 विकेट झटके. वहीं हरफनमौला प्रदर्शन के लिए पूर्णिया के शिशिर साकेत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार समाजसेवी व पूर्व पार्षद संजीव दास के द्वारा प्रदान किया गया. मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष सुशील उर्फ दारा सिंह, दिनेश साह, मुनिलाल यादव, खुशबू दुबे, गुड्डू सिंह, अमित सिंह, जावेद, बद्दू, संतोष शर्मा, माला मिश्रा, शमशाद अनवर सहित अन्य कमेटी के सदस्य सक्रिय रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >