रामनवमी रथयात्रा को लेकर जन-संपर्क अभियान तेज

पांच अप्रैल को प्रभु श्रीराम की निकाली जायेगी शोभायात्रा

-15- प्रतिनिधि, फारबिसगंज फारबिसगंज के ऐतिहासिक रामनवमी रथयात्रा को लेकर क्षेत्र में काफी चहल-पहल दिख रही है. लोगों में काफी उत्सव है. 05 अप्रैल को धर्मशाला चौक से मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा निकाली जायेगी. रथयात्रा के सदस्य डोर टू डोर भक्त जनों से संपर्क करते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में सनातनियों को एक जुट होकर रथ यात्रा में शामिल होने के लिए अपील कर रहे हैं. रामनवमी रथ यात्रा प्रमुख मनोज सोनी ने बताया कि रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम भक्तों के बीच काफी उत्सव देखी जा रही है, पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं और बहनों की भागीदारी खास रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >