मानव बलों को उपलब्ध कराया सुरक्षात्मक उपकरण

अनावश्यक ट्रिपिंग से उपभोक्ताओं को मिलेगी मु्क्ति

अररिया. विद्युत आपूर्ति प्रमंडल अररिया अंतर्गत कार्यरत मानव बलों व बटन पट चालकों को सुरक्षित रूप से काम करने के लिए सुरक्षात्मक उपकरण उपलब्ध कराया गया है. इसी क्रम में शुक्रवार को विद्युत शक्ति उपकेंद्र अररिया (शहरी) पर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल अररिया के विद्युत कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार व सहायक विद्युत अभियंता विकास कुमार ने शहर में कार्यरत मानवबलों को नया 33 केवी व 11 केवी हैंड ग्लब्स व गम बूट दिया गया. विद्युत कार्यपालक अभियंता ने बताया कि हैंड ग्लब्स से जहां मानव बल सुरक्षित माहौल में काम करेंगे. वहीं इससे 11 केवी फीडरों की भी अनावश्यक ट्रिपिंग से उपभोक्ताओं को मुक्ति मिलेगी. इस मौके पर शहर में कार्यरत मानव बल मो वारिस, मो नौशाद, संतोष झा, सुमन मिश्रा, चंद्रशेखर मेहता, मो शमशाद, वाल्मीकि मिश्रा, बटन पट चालक लाल बिहारी कुमार, रात्रि प्रहरी नरेश कुमार आदि उपस्थित थे.

———-

आज पांच घंटे बिजली रहेगी बाधित

अररिया. शनिवार को 33 केवी बोची फीडर में परमान नदी पार करने के लिए नयी लाइन बनाने का काम किया जायेगा. इस कारण विद्युत शक्ति उपकेंद्र बोची व पलासी की विद्युत आपूर्ति सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक बाधित रहेगी. इस कार्य के हो जाने के बाद बाढ़ में परमान नदी का जलस्तर बढ़ने से बोची फीडर के बाधित होने की समस्या से निजात मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >