प्रो एमपी सिंह बने अभाविप के पूर्णिया-अररिया विभाग के विभाग प्रमुख

वैशाली जिला में 26 से 29 जून तक आयोजित अभाविप उत्तर बिहार प्रांतीय अभ्यास वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न किया गया.

अररिया. वैशाली जिला में 26 से 29 जून तक आयोजित अभाविप उत्तर बिहार प्रांतीय अभ्यास वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न किया गया. अभ्यास वर्ग में पूरे उत्तर बिहार से करीब 300 छात्र-छात्रा, शिक्षक व शिक्षिकाओं ने सहभागिता की. वैशाली में आयोजित अभाविप, उत्तर बिहार प्रांत के प्रांत अभ्यास वर्ग का विधिवत उद्घाटन अखिल भारतीय धर्म संघ के प्रांत अध्यक्ष रमाशंकर शास्त्री, क्षेत्रीय संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल, प्रांत अध्यक्ष डॉ अंजनी श्रीवास्तव, प्रांत मंत्री पुरुषोत्तम कुमार व प्रांत संगठन मंत्री राकेश मौर्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. उत्तर बिहार की नये विभाग व जिला प्रभार की घोषणा की गयी है. जिसमें पूर्णिया-अररिया विभाग का अररिया शिवपुरी निवासी प्रो एमपी सिंह को विभाग प्रमुख बनाया गया है. वहीं अजित रंजन को पूर्णिया-अररिया के विभाग सह संयोजक की जिम्मेदारी मिली है. अररिया के जिला संयोजक शिवम साह व अंकित सिन्हा को जिला सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. इसी दौरान नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक सह दियारी पंचायत के समाजसेवी विकास कुमार मंडल ने प्रो एमपी सिंह से उनके आवास पर मुलाकात कर उन्हें पुष्प देकर उन्हें बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >