कलश स्थापना के साथ निकाली शोभायात्रा

दुर्गा मां के जयघोष से माहौल हुआ भक्तिमय

सिमराहा. नवरात्रि के पावन अवसर पर सिमराहा थाना क्षेत्र के रानी पोखर स्थित दुर्गा मंदिर में सोमवार को कलश स्थापना के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. इस धार्मिक अनुष्ठान में 501 कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया. शोभायात्रा रानी पोखर दुर्गा मंदिर से आरंभ होकर हिंगना, टिहला व शंकरपुर गांव होते हुए पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई. पूरे क्षेत्र में वैदिक मंत्रोच्चारण व मां दुर्गा के जयघोष से भक्तिमय वातावरण बना रहा. कलश यात्रा के पश्चात माता रानी की विधिवत पूजा-अर्चना शुरू हुई. नवरात्रि के प्रथम दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप माता शैलपुत्री की आराधना की गयी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. दुर्गापूजा समिति रानी पोखर के अध्यक्ष शिशुपाल कुमार व औराही पश्चिम पैक्स अध्यक्ष सुनील मंडल ने बताया कि गांव की सुख-समृद्धि व शांति के लिए प्रत्येक वर्ष नवरात्रि की शुरुआत कलश स्थापना व शोभायात्रा से होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >