वार्षिक महोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

शोभायात्रा में उमड़ी लोगों की भीड़

फारबिसगंज. फारबिसगंज के केसरी टोला से बाबा मलंग शाह दाता वारिश दरबार के उर्स मुबारक पर सोमवार को उनके मजार से भव्य व आकर्षक शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरा. जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. शोभायात्रा में ढोल नगाड़ा की टोली के साथ बैंड बाजे व दोनों समुदाय के लोग शामिल थे,जो कतारबद्ध होकर एक परिधान में नगर भ्रमण कर रहे थे. मलंग बाबा के रथ को श्रद्धालुओं द्वारा रस्सी के सहारे खींचकर भ्रमण कराया गया, जो आकर्षण का केंद्र बना रहा. श्रद्धालुओं ने मजार शरीफ से प्रारंभ शोभायात्रा को दीनदयाल चौक, एसके रोड, राजेंद्र चौक, सदर रोड, पोस्ट ऑफिस चौक होते हुए मजार स्थल पर आकर संपन्न किया. शोभा यात्रा में सभी समुदाय की आपसी सौहार्द की मिठास घुली नजर आई. महिला पुरुष व बच्चे सफेद कपड़े व माथे पर सफेद साफे में सजे थें. स्थानीय श्रद्धालुओं व नागपुर के मलंग मस्तों द्वारा मलंग बाबा के जयकारा से पूरा शहर गुंजायमान हो गया.धनावत परिवार के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा में अजमेर, लखनऊ, दिल्ली, देवाशरीफ, कोलकाता, नागपुर सहित नेपाल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. श्रद्धालु मजार में मन्नत मांगने के लिये लंबी कतार में खड़े नजर आये व विधि विधान के साथ चादरपोशी कर मन्नते मांगी. श्रद्धालुओं का कहना था कि बाबा के दरबार में दवा के रूप में जल प्राप्त होता है, जिसे ग्रहण लाइलाज बीमारी भी बाबा दूर कर देते हैं. इस महोत्सव में तो तीन दिनों का भंडारा चलता है, जबकि महोत्सव के दिन अर्पित होने वाले 56 भोग प्रसाद का अलग हीं महत्व है. इसे ग्रहण करने को ले श्रद्धालुओं की बड़ी उत्सुकता देखी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >