इमरान प्रतापगढ़ी के सीमांचल आगमन को लेकर जिलों में बैठकों का दौर, ''छात्रों की गूंज'' कार्यक्रम की तैयारियां तेज़

पूर्णिया में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर सीमांचल में तैयारियां तेज़। इमरान प्रतापगढ़ी युवाओं की समस्याओं पर करेंगे सीधा संवाद।

प्रतिनिधि,फारबिसगंज( अररिया) - 11 जुलाई को पूर्णिया आर्ट गैलरी में आयोजित होने वाले "छात्रों की गूंज " कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर नेशनल कॉर्डिनेशन टीम के सदस्यों ने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अररिया जिलाध्यक्ष सैफ अली खान के साथ प्रदेश सचिव रहमत अली के निवास पर महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, सीमांचल के विभिन्न जिलों से छात्रों की भागीदारी, उनके स्वागत, आवागमन व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई.बैठक में कहा गया कि वर्तमान समय में छात्र पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता, परीक्षाओं के रद्द होने,नियुक्तियों में देरी व बढ़ती बेरोज़गारी जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं.इन चुनौतियों ने लाखों युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है. ऐसे समय में "छात्रों की गूंज " कार्यक्रम छात्रों को अपनी बात सीधे रखने और अपनी समस्याओं को मजबूती से उठाने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा.इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सैफ अली खान ने कहा कि सीमांचल के अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज सहित विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पूर्णिया पहुंचेंगे. उन्होंने बताया कि राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी छात्रों से सीधे संवाद करेंगे व शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक,परीक्षा रद्द होने और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर उनकी बातें सुनेंगे.उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि छात्रों की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का एक सार्थक प्रयास है.उन्होंने सीमांचल के अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं से कार्यक्रम में शामिल होकर अपने अधिकारों और भविष्य से जुड़े सवालों को मजबूती से उठाने की अपील की.बैठक में नेशनल कॉर्डिनेशन टीम के सदस्य जेनियल गाला, रूबी खान व डॉ. मारूफ हसन ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने व प्रत्येक जिले से अधिकाधिक छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया.बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पूर्णिया जिला अध्यक्ष मो अली अहमद, फारबिसगंज प्रखंड अध्यक्ष मो सिबरान, नगर अध्यक्ष हाफिज उमर फारुक, इमरान आलम, आशिक शेख, तालिब रहमान सहित अन्य उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kalimuddin araria

Published by: Janardan Pandey

कलीमउद्दीन प्रिंट माध्यम में 24 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >