गर्भवती महिलाओं को मिला फल व पौष्टिक अहार

गर्भवती महिलाओं के पोषण के लिए जीविका दीदियों का अनूठा प्रयास

-4- प्रतिनिधि, भरगामा प्रखंड के सिरसिया हनुमानगंज पंचायत में जीविका दीदियों द्वारा विशेष एफडीडीसी कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसका उद्देश्य गर्भवती व धात्री महिलाओं को पोषण संबंधी जागरूकता प्रदान करना व उन्हें आवश्यक आहार उपलब्ध कराना है. कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को फल व पौष्टिक आहार वितरित किये गये. जिससे उनके स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार हो सके. खास बात यह रही कि जीविका दीदियों ने अपनी रचनात्मकता दिखाते हुए सुंदर रंगोली बनायी. जिससे आयोजन का माहौल आकर्षक बन गया. वहीं सीएम सोनी कुमारी, एनआरआइ रीना कुमारी, बीके सुंजन कुमारी सहित कई जीविका दीदियां मौजूद थीं. उन्होंने महिलाओं को संतुलित आहार, पोषण से जुड़े मिथक, प्रसव पूर्व देखभाल व शिशु पोषण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी. इस पहल से न केवल गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा. बल्कि भविष्य में कुपोषण को कम करने में भी मदद मिलेगी. जीविका दीदियों का यह प्रयास समुदाय में महिला स्वास्थ्य व पोषण को सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >