गर्भवती महिला को मिला जच्चा-बच्चा किट

किट सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने व नवजात की देखभाल में सहायता के उद्देश्य से दी

गर्भवती महिला को मिला जच्चा-बच्चा किटफोटो-2- महिला को किट प्रदान करते बीडीओ भरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरगामा में मंगलवार को एक प्रसव के बाद महिला को राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार के तहत जच्चा-बच्चा किट प्रदान किया गया. यह किट सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने व नवजात की देखभाल में सहायता के उद्देश्य से दी जाती है. मौके पर बीडीओ शशिभूषण सुमन, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संतोष कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक गगन राज, अनुश्रवण व मूल्यांकन पदाधिकारी व प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक की उपस्थिति में लाभार्थी को यह किट प्रदान किया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि जच्चा-बच्चा किट में नवजात की साफ-सफाई, सुरक्षा व देखभाल से जुड़ी आवश्यक सामग्रियां शामिल होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >