महावीर जयंती पर निकाली जायेगी प्रभातफेरी

महावीर जयंती महोत्सव को लेकर हुई बैठक

-7-प्रतिनिधि, फारबिसगंज जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की आगामी 10 अप्रैल रविवार चैत्र शुक्ल त्रयोदशी पर आयोजित होने वाली 2624वीं जयंती महोत्सव मनाने को लेकर श्रवण भगवान महावीर जन-कल्याणक महोत्सव समिति की बैठक तेरापंथ भवन में आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता महाप्रज्ञ ध्यान केंद्र में समिति के संयोजक बछराज राखेचा ने की. जिसमें कार्यक्रम के आयोजन व रूपरेखा को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस अवसर पर प्रातः 6:30 बजे प्रभात फेरी के रूप में एक शोभायात्रा निकलेगी. जिसमें भगवान महावीर के जीवन की ऐतिहासिक घटनाओं व प्रेरक प्रसंग पर आधारित कई झांकियां भी इसका मुख्य आकर्षण होगी. स्थानीय तेरापंथ भवन से प्रारंभ होकर यह जुलूस शोभायात्रा श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंच कर वहां से समता भवन होते हुए श्री जैन श्वेतांबर पार्श्वनाथ जिनालय दादाबाड़ी पहुंचेगी फिर पुन: वहां से तेरापंथ भवन पहुंचेगा. जहां भगवान महावीर से संबंधित एक धार्मिक संगोष्ठी होगी. इस मौके पर महेंद्र वेद्य, निर्मल सेठिया, पवन सरावगी, धीरेंद्र दुगड़, निर्मल मरोठी, सोहन नाहटा, सुमन डागा, विनोद सेठिया, आलोक दुगड़ ,आशीष गोलछा, अजय झावक, प्रभा सेठिया, सविता महनोत, शांता बोथरा, सरिता सेठिया,ज्योति झावक, पूर्व चेयरमैन सुनीता जैन सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >