बिहार दिवस पर निकाली प्रभातफेरी

छात्र-छात्राओं ने लगाये कई नारे

फारबिसगंज. बिहार दिवस पर अनुमंडल प्रशासन ने शहर में भव्य प्रभातफेरी निकाली. एसडीओ अभय कुमार व एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर प्रभातफेरी को न केवल रवाना किया बल्कि स्वयं भी प्रभात फेरी में शामिल रहे. प्रभात फेरी शहर के प्लस टू द्विजदेनी स्मारक उच्च विद्यालय के मैदान से निकल कर थाना रोड, पटेल चौक, स्टेशन चौक, सदर रोड पोस्ट ऑफिस चौक सहित शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया. प्रभातफेरी में शामिल छात्र-छात्राओं ने हाथों में बैनर व तख्तियां लेकर बिहार की गौरवशाली विरासत, संस्कृति व विकास से जुड़े संदेश दिये. इस दौरान बिहार का गौरव बढ़ाएं, शिक्षा ही विकास का आधार जैसे नारों से पूरा शहर गूंज उठा. इस मौके पर एसडीओ ने कहा कि बिहार दिवस हमें अपने राज्य के इतिहास, संस्कृति व उपलब्धियों पर गर्व करने का अवसर देता है. वहीं एसडीपीओ ने लोगों से सामाजिक समरसता व कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की. कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ जहां सभी ने मिलकर बिहार के उज्ज्वल भविष्य के लिए संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >