फारबिसगंज. गर्मी का एहसास होते ही फारबिसगंज के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आंख मिचौली शुरू हो गयी है. खासकर पिछले दो दिनों से पड़ रहे भीषण गर्मी से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आंख मिचौली शुरू हो गयी है. भीषण गर्मी में शहरी क्षेत्रों में केबल फाॅल्ट की समस्या बढ़ जाती है, लेकिन समय रहते केबल को दुरुस्त करने में कोताही बरती जाती है. शहरी क्षेत्रों में अभी भी कई जगहों पर खुला नंगे तार से बिजली आपूर्ति हो रही है. जानकारों की मानें तो शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में घटिया व निम्न स्तर का केबल से बिजली आपूर्ति की जा रही है इस कारण बराबर केबल फाल्ट भीषण गर्मी में आम बात हो जाता है. वहीं ग्रामीणों ने बताया कि जरा सा मौसम खराब होने पर फ्यूज उड़ जाता है व बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है. इस संदर्भ में जब लाइनमैन से संपर्क किया जाता है तो बिना नजराना लिए विद्युत आपूर्ति नहीं करने की बात करता है. ग्रामीण सुरेश यादव, राजू राम,ललन कुमार आदि ने बताया कि बिजली आपूर्ति बाधित होने का मुख्य समस्या हल्की हवा पानी चलने पर फ्यूज उड़ जाता है. जब फ्यूज जोड़ने के लिए कहा जाता है तो लाइनमैन खर्चा के नाम पर कथित अवैध वसूली करते हैं. वहीं विभागीय अधिकारियों की मानें तो ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति लगातार जारी रहता है कभी-कभी हवा चलने से कुछ परेशानियां जरूर होती है. ग्रामीण क्षेत्रों में फाॅल्ट खोजने में समय लगता है.
बिजली की आंख मिचौली ग्रामीणों के लिए बना सर दर्द
गर्मी का एहसास होते ही फारबिसगंज के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आंख मिचौली शुरू हो गयी है. खासकर पिछले दो दिनों से पड़ रहे भीषण गर्मी से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आंख मिचौली शुरू हो गयी है.
