पुलिस चलाया सघन वाहन जांच अभियान

यातायात नियमों का करें पालन

-3-प्रतिनिधि, भरगामा थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाये रखने व अपराध पर नियंत्रण के उद्देश्य से सोमवार को भरगामा पुलिस ने अररिया-सुपौल एनएच 327 ई, सीमावर्ती क्षेत्र व जिलेबिया मोड़ के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इस अभियान का नेतृत्व एसआइ राजनारायण यादव ने किया. जांच के दौरान पुलिस ने सभी दोपहिया व चारपहिया वाहनों की गहन जांच की. इस दौरान ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण प्रमाण पत्र, हेलमेट व अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की गयी. वाहन चालकों को अपने कागजात दुरुस्त रखने व यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि यह अभियान बेवजह घूमने वाले संदिग्ध लोगों पर नजर रखने व अपराध नियंत्रण के लिए चलाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >