रामनवमी पर पुलिस ने किया फ्लैगमार्च

असामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर

कुर्साकांटा. कुर्साकांटा पुलिस ने बुधवार की संध्या फ्लैग मार्च कर आमजनों को शांति व अमन का संदेश दिया. फ्लैग मार्च कुर्साकांटा थाना से निकलकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कुर्साकांटा बाजार मुख्य चौक, दुर्गा मंदिर चौक के रास्ते बस स्टैंड, मील चौक के रास्ते सार्वजनिक दुर्गा मंदिर हत्ता चौक तक गयी. जहां से वापस कब्रिस्तान के रास्ते कुर्साकांटा थाना पहुंचे. थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के साथ विधि व्यवस्था की सुदृढ़ करना है. मौके पर पुअनि अभिषेक नारायण ज्योति, रमाशंकर कुमार, अनिल कुमार उरांव, एएसआई महेश कुमार यादव,उद्दीन परवेज, पीटीसी रवींद्र कुमार सहित पुलिस बल मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >