विश्व पुस्तक दिवस पर कवि गोष्ठी का आयोजन

सरस्वती वंदना से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

-10-प्रतिनिधि, फारबिसगंज विश्व पुस्तक दिवस पर पं रामदेनी तिवारी द्विजदेनी क्लब स्थानीय प्रोफेसर कॉलोनी स्थित पीडब्ल्यूडी के परिसर में बाल साहित्यकार हेमंत यादव की अध्यक्षता में एक कवि गोष्ठी सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त बीइओ प्रमोद कुमार झा उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे की पूजन व सामूहिक सरस्वती वंदना से हुआ. विश्व पुस्तक दिवस पर हेमंत यादव, हरिशंकर झा व प्रमोद कुमार झा ने अपने विचार प्रकट किये. विश्व के प्रसिद्ध साहित्यकार विलियम शेक्सपियर की पुण्यतिथि पर प्रत्येक वर्ष 23 अप्रैल को विश्व पुस्तक दिवस मनाया जाता है. इस अवसर पर सुरेश कंठ, रणविजय यादव, सुनील दास और अरविंद ठाकुर ने कविता पाठ किया. मौके पर शिव नारायण चौधरी, देवेंद्र कुमार दास, रामजी मिश्रा, पलकधारी मंडल सहित अन्य उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन मनीष राज ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >