पिकअप वैन ने ट्रैक्टर में मारी ठोकर, छह घायल

हादसे के बाद कुछ देर तक मची रही अफरा-तफरी

नरपतगंज. नरपतगंज-फारबिसगंज एनएच के नरपतगंज कॉलेज के समीप शनिवार की देर रात तेज रफ्तार मवेशी लोड पिकअप वाहन ने पीछे से ट्रैक्टर में ठोकर मार दिया. ठोकर लगने से पिकअप वाहन क्षतिग्रस्त होकर रेलिंग पर चढ़ गया. वहीं ट्रैक्टर एनएच किनारे एक दुकान पर पलट गया. घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गयी. घटना में दोनों वाहन के चालक सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गये. वहीं कुछ लोगों ने भाग कर अपनी जान बचायी. नरपतगंज पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहन को साइड करते हुए अपने कब्जे में लिया. शनिवार की देर रात पिकअप वाहन जो नरपतगंज से फारबिसगंज की ओर मवेशी लेकर जा रहे थे. इसी बीच नरपतगंज कॉलेज के समीप पिकअप वाहन ने ट्रैक्टर में ठोकर मार दी. मामले को लेकर थानाध्यक्ष कुमार विकास ने बताया कि किसी पक्ष के द्वारा थाना में आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >