गुंडा पंजी में शामिल लोगों का हुआ भौतिक सत्यापन

जो लोग अपराध छोड़ चुके हैं उनका नाम हटाया जायेगा

पलासी. पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पलासी थाना में रविवार को शिविर लगाकर गुंडा पंजी में शामिल लोगों का भौतिक सत्यापन किया गया. थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि गुंडा पंजी में जिन लोगों का नाम दर्ज है. उसे नोटिस के माध्यम से थाना में बुलाया गया. उपस्थित लोगों का भौतिक सत्यापन किया गया. थानाध्यक्ष मथिलेश कुमार ने बताया कि गुंडा पंजी में जिनका नाम दर्ज है. उनके उम्र, कार्यशैली, गतिविधि सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदू की बारीकी से जांच की गयी. उन्होंने कहा कि जो पूरी तरह अपराध को छोड़ चुके हैं वैसे लोगों का नाम गुंडा पंजी से हटाया जायेगा. जिन पर पुलिस प्रशासन कड़ी नजर बनाए रखेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >