औराही पूर्व में राजस्व कर्मचारियों पर लोगों ने लापरवाही का लगाया आरोप

परिमार्जन, रसीद व ऑनलाइन एंट्री करने के लिए दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं

सिमराहा सिमराहा थाना क्षेत्र के पंचायत सरकार भवन औराही पूरब के राजस्व कार्यालय में कर्मचारियों पर मनमानी करने का कई लोगों ने आरोप लगाया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कई महीनों से हमलोग परिमार्जन, रसीद व ऑनलाइन एंट्री करने के लिए दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं. लेकिन उनका काम अटका हुआ है. दफ्तर खुलने का समय सुबह 10 बजे हैं. लेकिन कई बार तो कार्यालय एक बजे तक भी नहीं खुलता है. जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है. सरकार भवन में तीन राजस्व कचहरी ऑफिस बनाये गये हैं. लेकिन उनमें से दो ऑफिस बोकड़ा व झिरवा पुरवारी लगभग बंद ही रहता है. जिससे लोगों में आक्रोश देखा गया. अपनी जरूरी कागजात के लिए महीनों तक इंतजार करने को मजबूर हो रहे हैं. ऑनलाइन रसीद कटवाने के लिए आये मो सरबर आलम ने बताया कि वह पिछले तीन महीने से कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं. लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही. उन्होंने आरोप लगाया कि इस कार्यालय में बिना नजराने की कोई काम नहीं होने देते हैं. नजराना देने के बावजूद उनका काम नहीं हुआ है. इस स्थिति से लोग आक्रोशित हैं. वे उच्च अधिकारियों से उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वहीं फारबिसगंज अंचल अधिकारी ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसी कोई शिकायत उन्हें प्राप्त नहीं हुई है. उन्होंने यह भी बताया कि जब भी वह पंचायत सरकार भवन गये हैं, तो सभी पदाधिकारी वहां उपस्थित पाये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >